दुर्ग
लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा 25 से लेकर 27 अप्रैल के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। राजनांदगांव में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसे देखते हुए बीए,बीएससी और एमए की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब 25,26 और 27 अप्रैल को होेने वाली परीक्षाएं 29 अप्रैल और एक व दो मई को होगी।
विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए आयोग द्वारा स्कूलों और कालेज भवनों को पहले से ही अधिग्रहित कर लिया जाता है। मतदान दिवस को इन भवनों का उपयोग मतदान केंद्र के तौर पर किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी केंद्रों से जानकारी मांग गई थी। इसमें चुनाव कार्य से लेकर भवन अधिग्रहण तक की जानकारी शामिल थी। ज्ञात हो कि परीक्षा समाप्त होने के विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों को भी चुनाव में ड्यूटी लगाई जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’