लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में गैंगवॉर और अपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहे गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण का पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। एसएचओ भी घायल हुआ है।
घटना के बाद गैरी को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह ऑपरेशन सीआईए स्टाफ और सिटी थाना 2 पुलिस का रहा। यह घटना गत 15 जून को हुई गैंगवॉर से संबंधित है। गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी।
मामला एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़े का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सिटी थाना-2 में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने गैरी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
गैंगवार में उपयोग हथियारों की बरामदगी के लिए गैरी को लेकर पुलिस गई थी। इसी दौरान उसने जहां हथियार छुपाकर रखे थे, वहां से पिस्टल निकाल पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

More Stories
ATM लूट की बड़ी साजिश नाकाम, CCTV काटकर पहुंचे बदमाश खाली हाथ लौटे
जीविका दीदियों के लिए बड़ी सौगात, 2600 महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे ₹20 हजार
जींद रैली से पहले बम ब्लास्ट की धमकी, गुरुग्राम के स्कूलों को भी मिले धमकी भरे मेल