रायगढ़.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। घटना छाल थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खर्रा निवासी किसान कृषक जनक राम साहू अपने खेत पर सुबह पांच बजे जा रहे थे। इसी दौरान हाथी से उनका सामना हो गया और फिर हाथी ने हमला कर दिया।
हमले से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हाथी के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का महौल है। जिसके बाद वन विभाग और छाल थाने की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार हाथियों के मूवमेंट पर ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रखी जा रही है। हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को हाथी से सावधानी बरतने की लगातार अपील की जाती रही है। ताकि उनके क्षेत्र में हाथी के हमले से किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो। इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आते रहती है।

More Stories
किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी
हैदराबाद पहुंचना हुआ आसान, जगदलपुर-रायपुर-अंबिकापुर के बीच हवाई कनेक्टिविटी शुरू
CG में ‘अर्नब’ का असर, ट्रेन से सफर करने से पहले रेलवे की एडवाइजरी जरूर पढ़ें