नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए तीसरा समन भेजा है। ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें तीन जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर में हैं। यहां सीएम 10 दिनों तक साधना में रहने वाले हैं।
इससे पहले ईडी ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को 19 दिसंबर को समन भेजा था, और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, केजरीवाल पूछताछ से एक दिन पहले यानी 20 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी लेकर विपश्यना केंद्र चले गए। जबकि ईडी ने इससे पहले शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए 30 अक्टूबर को पहला समन भेजकर अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब भी सीएम ईडी मुख्यालय नहीं गए थे।
उन्होंने एक लिखित जवाब भेजकर ईडी के समन पर सवाल उठाए थे और उसे राजनीति से प्रेरित बताया था। इस मामले में ईडी पहले ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

More Stories
2018 से चल रहा मानहानि का मामला फिर चर्चा में, ध्रुव राठी के खिलाफ दोबारा वारंट
सपा नेता आजम खां की रिहाई की तैयारी, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जारी हुआ परवाना
ट्विशा शर्मा केस में CBI का रुख साफ, दूसरे राज्य में ट्रायल कराने का समर्थन