पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल में महिला महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शिरकत की. यह आयोजन देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर राजधानी के जंबूरी मैदान में हो रहा है. इस सम्मेलन में करीब 2 लाख महिलाएं मौजूद हैं, जिन्हें पीएम संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी रोड शो कर महिलाओं का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महिलाओं की वीरता को सलाम किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो ट्रेन और सतना और दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण कर रहे हैं. मोदी देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे. देवी अहिल्याबाई होलकर को समर्पित 300 रुपए का विशेष स्मृति सिक्का जारी करेंगे, जिसमें अहिल्याबाई की छवि अंकित होगी.

More Stories
जनसंपर्क संचालनालय में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया नमन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से की सौजन्य भेंट