मोगा
पंचायती चुनावों के बीच मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज हुए पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई है, जिसमें गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार मोगा के गांव मसीतां में दो गुटों में झड़प होने की सूचना है, जिसमें गोलियां चली हैं। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसी तरह के मोगा के अन्य गांव कोटला मेहर सिंह में भी लोगों में झड़प होने की सूचना है तथा वहां भी फायरिंग की सूचना है।

More Stories
आगरा में दर्दनाक हादसा: दुकान गिरने से मची अफरा-तफरी, मलबे में फंसे कई लोग
विशाखापट्टनम नाव दुर्घटना: 72 घंटे की तलाश बेनतीजा, लापता मछुआरों के मारे जाने की आशंका
रक्षा मंत्रालय के साथ आज संसदीय समिति की अहम बैठक, आत्मनिर्भर सेना पर होगा मंथन