कवर्धा/कबीरधाम.
कवर्धा शहर में रविवार को डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक घर में दुल्हन के वेशभूषा में बेटी व दूसरे कमरे में मां की लाश मिली है। एसपी कार्यालय के सामने के घर में यह वारदात हुई है। मृतक का नाम पार्वती वैष्णव (मां) व उसकी बेटी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) बताया जा रहा है। कवर्धा कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार यह लाश दो से तीन दिन पुरानी है।
घर से बदबू आने के बाद यहां के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस घर से बदबू आ रही है, वह बाहर से बंद था। दरवाजे के बाहर खून के बहने के निशान थे। सामने व कमरे के गेट पर ताला लगा हुआ था। इस कारण पुलिस की टीम अंदर नहीं जा सकी। देर शाम सात बजे मौके पर रायपुर से फॉरेंसिक टीम के आने के बाद कमरा को खोला गया, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि मामले को लेकर जांच किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे है। दोनों मृतक के परिजनो से जानकारी ली का रही है।

More Stories
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति का जीवन हुआ खुशहाल, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा