October 23, 2026

अरुणाचल में सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP चीफ का बड़ा बयान, शौर्य कमांडो मुस्तैद

नई दिल्ली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने जानकारी दी है कि बल ने 'शौर्य कमांडो' नाम से एक नई विशेष लड़ाकू इकाई का गठन किया है। इन विशेष कमांडो ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना (पीएलए) के साथ विभिन्न स्थानों पर चले गतिरोध के दौरान अपनी दक्षता और त्वरित परिचालन क्षमता साबित की है।

हर बॉर्डर बटालियन में तैनात होंगे कमांडो

आईटीबीपी प्रमुख के अनुसार, वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा पर अग्रिम चौकियों की परिचालन तत्परता को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बॉर्डर बटालियन में इन शौर्य कमांडो की तैनाती की जाएगी। यह पहल सीमा सुरक्षा को अधिक चाक-चौबंद बनाने के रणनीतिक योजना का हिस्सा है।

आधुनिकीकरण और विशेष प्रशिक्षण पर जोर

यह नई व्यवस्था आईटीबीपी के व्यापक आधुनिकीकरण अभियान के तहत लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत बल को नवीनतम युद्ध तकनीकों, उन्नत हथियारों और उच्च-स्तरीय विशेष प्रशिक्षण से लैस किया जा रहा है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।