कवर्धा.
कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने घुघरी अटल आवास के पास एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से दलाल और तीन अलग-अलग कमरे से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। लड़कियों में एक रायपुर की रहने वाली है और दो बिलासपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें कवर्धा के सखी सेंटर भेजा है। आरोपी दलाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। देह व्यापार पर कवर्धा पुलिस ने काफी लंबे समय बाद यह कार्रवाई की है।

More Stories
ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की पहचान, इसे बनाकर रखें – अरुण साव
जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, अधिकारी फील्ड में दिखाएं ज्यादा सक्रियता : अरुण साव