मुंबई
बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस ने कई ने कई फेमस फिल्मों से नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। एक्ट्रेस ब्राह्मण परिवार से होने के वाबजूद इस्लाम धर्म में विश्वास रखती हैं। हम किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के बारे में बात कर रहे हैं।
फातिमा की मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। एक्ट्रेस के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन उनके घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है। फातिमा सना शेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई फेमस फिल्में की हैं। एक्ट्रेस चाची 420, वन 2 का 4, तहान, बिट्टू बॉस, आकाशवाणी जैसी फिल्मों के साथ वे टीवी शो अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में नजर आई थी। फातिमा को आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद उन्हें दंगल गर्ल के नाम से पुकारा जाने लगा। फातिमा सना बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। डांसर के साथ-साथ फोटोग्राफर भी हैं। एक्ट्रेस ने एक स्टूडियो में फोटोग्राफर के रूप में काम किया है।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में