भोपाल : उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी प्रवास पर रहे। उन्होंने सुभाष गोहल की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुमन गोहल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वर्गीय सुमन गोहल उप मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष सहायक चंद्र प्रताप गोहल की माताजी थीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोहल के परिवार के सदस्य एवं बनखेड़ी नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी सहित अन्य मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट
मुख्य सचिव बर्णवाल ने की सेवा संकल्प अभियान 2026 की तैयारियों की समीक्षा