भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एम्स भोपाल में उपचार प्राप्त कर रहे हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीज़ों के उपचार की जानकारी प्राप्त कर समुचित व्यवस्था के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने मरीज़ों के परिजन से चर्चा की और कहा कि सभी पीड़ितों का बेहतर से बेहतर इलाज किया जाएगा। घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। डायरेक्टर एम्स प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में एम्स भोपाल में हरदा दुर्घटना पीड़ित 3 पुरुष, 3 महिलाओं और 1 बच्चे का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने सभी मरीज़ों की वर्तमान स्थिति और उपचार व्यवस्था की जानकारी प्रदान की।

More Stories
उड़ान भरने से ठीक पहले थमी इंडिगो की फ्लाइट, ढाई घंटे तक परेशान रहे यात्री
पहली बारिश में तबाही, जबलपुर में पेड़ गिरने से सड़कें जाम, मूंग की फसल नष्ट
मोहन सरकार का ऐतिहासिक कदम, सरकारी कर्मचारियों पर टू चाइल्ड पॉलिसी खत्म