भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अनूपपुर जिले के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत पारसी पहुंचकर विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह के पुत्र के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राम दास पूरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय सम्मान
रतलाम के डायल-112 हीरोज
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति मुर्मु