- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम बाग्या के विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
- 25 लाख रुपए की लागत से ग्राम बाग्या में मांगलिक भवन बनेगा
भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गणतंत्र दिवस पर ग्राम बाग्या में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। स्कूली बच्चों को उद्बोधन देते हुए कहा कि वे लगन से पढ़ाई कर अपने भविष्य का निर्माण करें। अच्छी पढ़ाई से अच्छे पदों को प्राप्त किया जा सकता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम बाग्या में 25 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को स्वच्छता के लिए सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी जनों से कहा कि प्रतिदिन एक घंटा सफाई के लिए श्रमदान जरूर करें। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पात्र व्यक्ति जो कि शासकीय योजना के लाभ से वंचित थे उनको लाभान्वित किया गया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाखों लोगों को फ्री में इलाज की सुविधा मिली है।

More Stories
हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उज्जैन के गौरव की “गिर गाय राधा” ने बनाया रिकार्ड, प्रतिदिन 19 लीटर से अधिक दूध देकर प्रदेश में हासिल किया सर्वाधिक दूध देने वाली गाय का स्थान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत स्वामित्व दस्तावेजों के पंजीयन अभियान में हुए शामिल