भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ढेकहा निवासी प्रतिभाशाली युवा निशानेबाज यश पाण्डेय को सम्मानित किया। यश पाण्डेय ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एशियन राइफल पिस्टल चैम्पियनशिप में 10 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है उप मुख्यमंत्री ने यश पाण्डेय को देश प्रदेश और विन्ध्य क्षेत्र का नाम रोशन पर बधाई दी तथा उनके भविष्य की कामना की। यश पाण्डेय ग्राम पंचायत दादर के सरपंच अनुरूद्ध प्रसाद पाण्डेय के पौत्र हैं।

More Stories
अमित शाह के दौरे से पहले BJP का संगठन फोकस, MP पहुंचेंगे बिप्लब देब
बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर समेत 15 गिरफ्तार
सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला बनकर तैयार