गाजा
गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों के कारण मारे गये फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 31,184 हो गई है। गाजा स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के भीतर इजरायली सेना की कार्रवाई में 72 फिलिस्तीनी मारे गये और 129 अन्य घायल हो गये। इन्हें मिलाकर 07 अक्टूबर, 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,184 और घायलों की संख्या 72,889 हो गयी है।
चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में कुवैती चौराहे पर सहायता की प्रतीक्षा कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर इजरायली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद नौ लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। इज़रायली सेना की ओर से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

More Stories
14 भारतीयों की जान खतरे में? जहाज पर हमले को लेकर हूती विद्रोहियों का सनसनीखेज दावा
‘पॉर्न देखा और हस्तमैथुन किया’, फ्लाइट में सहयात्री पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
परोपकार को समर्पित बफेट परिवार: सूसी, हॉवर्ड और पीटर संभाल रहे हैं सामाजिक जिम्मेदारियाँ