टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर बनास नदी के पुल पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा टल गया। उत्तराखंड से गुजरात की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर में अचानक आग लग गई, जिससे हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, चालक और खलासी ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
बनास पुल पर लगा लंबा जाम
चलते कंटेनर में आग लगने के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। हादसे के बाद जयपुर से कोटा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई। सूचना मिलते ही सदर और बरोनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से हाइवे पर ट्रैफिक को रुकवाकर अन्य रास्तों पर डाइवर्ट किया।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क के एक तरफ हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की प्राथमिक जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि कंटेनर का टायर अचानक ब्लास्ट होने से वह असंतुलित होकर पलट गया और इसी दौरान उसके डीजल टैंक में आग लग गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

More Stories
2018 से चल रहा मानहानि का मामला फिर चर्चा में, ध्रुव राठी के खिलाफ दोबारा वारंट
सपा नेता आजम खां की रिहाई की तैयारी, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जारी हुआ परवाना
ट्विशा शर्मा केस में CBI का रुख साफ, दूसरे राज्य में ट्रायल कराने का समर्थन