CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नारायणपुर के दौरे पर जाने वाले थे। उनका पूरा कार्यक्रम तय था और दौरे की तैयारी भी पूरी हो गई थी, लेकिन दौरा अचानक रद्द हो गया। इसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे शाह की नाराजगी और असंतुष्टि से जोड़ दिया है।
CG News: डिप्टी सीएम बोले- मौसम खराब थी वजह
उनका कहना है, शायद गृहमंत्री शाह अबूझमाड़ के कार्यक्रम को लेकर संतुष्ट नहीं होंगे। इसलिए ही वे वहां नहीं गए। हो सकता है कार्यक्रम को लेकर या सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं आई होगी. जबकि हमारे कार्यकाल काफी अंदर तक गए थे। केंद्रीय मंत्री शाह सुकमा गए थे। भूपेश के सवालों का जवाब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया।
उन्होंने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। मौसम खराब होने की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री का दौरा रद्द हुआ है। उन्होंने रायपुर में ही नारायणपुर के जवानों से मुलाकात की है। बता दें कि शाह के स्वागत की सारी तैयारी पूरी थी। सुरक्षा की अन्य सारी व्यवस्थाओं को इंतजाम कर लिया गया था। नियद नेल्लनार योजना के तहत हुए गांव के विकास कार्यों से शाह को अगवत कराने से लेकर आदिवासी संस्कृति-परंपरा को दिखाने और ग्रामीणों के साथ बातचीत कराने तक की तैयारी पूरी थी।

More Stories
महासमुंद में जगमगाएंगे सेवा और संकल्प के 6 लाख दीप, ‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा जनभागीदारी का भव्य उत्सव
सेवा संकल्प अभियान-2026: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी बुजुर्ग का सहारा, फिर शुरू हुई वृद्धावस्था पेंशन
ग्राम छुई में ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी समस्याएं और विकास की मांगों पर की घोषणाएं