नई दिल्ली/पटना
लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में बिहार में संगठन की स्थिति, चुनाव तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कई अन्य नेता मौजूद थे। बिहार की महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस साझेदार है। महागठबंधन के सभी घटक राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), कांग्रेस और वाम दल राष्ट्रीय स्तर पर बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' का हिस्सा हैं।
खड़गे ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर बिहार प्रदेश कांगेस के नेताओं से चर्चा हुई। बिहार में महागठबंधन सरकार मजबूती से बिहार के लोगों के लिए आशा के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बिहार की तरक़्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने को और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है।''

More Stories
TMC के बागी सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, पार्टी में उठी खलबली
INDIA गठबंधन की सक्रियता बढ़ेगी, अगस्त में हैदराबाद में होगी अहम बैठक
TMC में बड़ा संकट: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय का इस्तीफा