राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में कांग्रेस पार्टी ने ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल दांगी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है। पार्टी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वे अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे, जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला गुना जिले के चांचौड़ा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शनिवार शाम को होटल राज पैलेस में औचक दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरों से कुछ लोग और युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले, जिनमें ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी का नाम भी सामने आया। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल दांगी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि वे धार्मिक स्थल कामखेड़ा के दर्शन कर लौट रहे थे और रास्ते में चाय पीने के लिए होटल पर रुके थे, इसी दौरान वहां हंगामा हुआ। पुलिस इस मामले में होटल मालिक की भूमिका और अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

More Stories
90 डिग्री ब्रिज पर होगा बड़ा बदलाव, नया आकार मिलने से 3 लाख लोगों की राह होगी आसान
किसानों ने तिल की खेती में आजमाया नया प्रयोग, कृषि अधिकारियों ने फसलों का किया निरीक्षण
सयाजी होटल पर कार्रवाई से सुर्खियों में आए कलेक्टर शिवम वर्मा, अब CM हेल्पलाइन में लापरवाही पर सख्ती