बलौदाबाजार
लोकसभा चुनाव में जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज तेज धूप में कलेक्टर ने छतरी मतदाता जागरूकता रैली का आगाज किया, जिसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और आम नागरिकों से आने वाले 7 मई को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की.
कलेक्टर केएल चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, जिसे लेकर हम लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसी कड़ी में आज तेज धूप में छतरी मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने अपील की है. इस रैली में हजारों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. आगे भी हम इस तरह का अभियान चलाते रहेंगे, ताकि लोग बडी़ संख्या में मतदान करें.

More Stories
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पांच संभागों के 595 खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’