नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं। शनिवार को ही कांग्रेस ने शर्मिला के पार्टी बदलने के संकेत दिए थे। खास बात है कि उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के एक महीने बाद यह फैसला लिया है। इस साल आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।
कहा जा रहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में शर्मिला को आंध्र प्रदेश में बड़ी भूमिका दे सकती है। साथ ही पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। दरअसल, पार्टी को उम्मीद है कि युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी यानी YSRCP छोड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
साल 2021 में ही शर्मिला ने साफ कर दिया था कि उनके भाई के साथ राजनीतिक मतभेद हैं। साथ ही उन्होंने दावा कर दिया था कि तेलंगाना में YSRCP की कोई मौजूदगी नहीं है। जुलाई में उन्होंने YSR तेलंगाना पार्टी का ऐलान कर दिया था। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान भी शर्मिला ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनका कहना था कि कांग्रेस की स्थिति चुनाव में ठीक है और वह इसे कमजोर नहीं करना चाहतीं।

More Stories
चुनावी दंगल: राहुल गांधी ने एआईएडीएमके को बताया भाजपा की ‘कठपुतली’
बंगाल में भाजपा का मेगा शो: नितिन नवीन और जेपी नड्डा आज करेंगे रैलियों की बौछार
महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन था असली एजेंडा; जयराम रमेश ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल