जशपुर,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने अपने मामा श्री विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहपूर्वक आस पास के ग्रामीण जमा हुए हैं। मुख्यमंत्री के घर में प्रवेश करने के साथ ही सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन के सुभाशीष दिए।

More Stories
सूरजपुर में नाबालिग से अपराध का मामला सामने आया, आरोपी फरार; तलाश जारी
शिक्षक पर शिकायत के बाद जांच की मांग, मोबाइल इस्तेमाल से लेकर अनुचित व्यवहार तक के आरोप
रील बनाकर डराने का खेल खत्म, चापड़ लहराने वाले ‘गब्बर’ पर पुलिस की कार्रवाई