भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दैवीय आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शक्ति को नमन और नारी शक्ति का वंदन करते हुए कहा है कि बिटिया, कन्या, बहन और मां हर रूप में नारी, माता के 9 स्वरूपों के समान वंदनीय है। राज्य सरकार नारी को देवी स्वरूप मानकर अपनी योजनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का वंदन करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।

More Stories
अटल जी का जीवन है लोकतांत्रिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता का उदाहरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जन-मन सभागार का काम GIS से पहले पूरा करने के निर्देश, CM यादव ने की समीक्षा
पंढरीनाथ मार्ग पर अचानक धंसी सड़क, 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा बना