मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुमति धाम इंदौर में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद बी.डी. शर्मा, महेंद्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला एवं अनिल जैन, गौरव रणदिवे, चिंटू वर्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

More Stories
20 देशों के प्रतिनिधियों ने किया राजवाड़ा का हेरिटेज वॉक, मालवा संस्कृति से हुए मंत्रमुग्ध
यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, RSS की वेशभूषा में किया विरोध
डाक सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार, ग्वालियर में शुरू हुई फ्रेंचाइजी योजना