भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लवकुशनगर के समीप स्थित ग्राम सिजई में आयोजित नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह में सहभागिता की। इस गरिमामय आयोजन में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी पहल की सराहना की तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया।
संतों का लिया आशीर्वाद, नवदंपतियों को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के माध्यम से इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होने से पूर्व उन्होंने परमपूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने समारोह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे 101 नवविवाहित जोड़ों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुसनेर विधायक के पुत्र स्व. गजेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
बाल विवाह के खिलाफ झाबुआ की बेटी के साहस को डेविड बेकहम का सलाम