मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुना बस दुर्घटना की जांच के दिए आदेश
गुना बस दुर्घटना : मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले में हुई बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव से मंत्रीद्वय सुश्री भूरिया, श्री कंसाना और राज्यमंत्री श्री पटेल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विंध्य कोठी निवास पर मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, श्री एंदल सिंह कंसाना और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट के दौरान मंत्रीद्वय ने मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री संजय पाठक भी उपस्थित थे।
राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह का दौरा कार्यक्रम
भोपाल
राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह गुरुवार, 28 दिसंबर को मां शारदा देवी के दर्शन करेगी। राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह भोपाल से रवाना होकर मैहर पहुंचेंगी। माँ शारदा देवी के दर्शन करेंगी। दर्शन उपरांत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह मैहर से रवाना हो चितरंगी पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

More Stories
मोबाइल इस्तेमाल करने पर रोक बनी विवाद की वजह? दिल्ली में मिलीं ग्वालियर की तीन बहनें
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास जीतें चिकित्सक, मैदानी अमले से सतत बनाए रखें संवाद : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
बेटे को वश में करने का झांसा देकर ठगे 1 करोड़, तांत्रिक भाई-बहन का खेल उजागर