भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश के संबंध में विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह से अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश में बन रहे रक्षा औद्योगिक गलियारे में प्रदेश के दो सीमावर्ती जिले दतिया और मुरैना को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों ही जिलों में इस क्षेत्र के निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंह को जानकारी दी कि बेंगलुरु में आयोजित रोड शो के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करने की मंशा जताई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इस निवेश को स्वीकृत करने के अनुरोध को केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

More Stories
एमपी में इसी महीने लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड: सीएम का बड़ा बयान
वक्फ बोर्ड में नया बदलाव! मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार 2 हिंदू सदस्यों को किया शामिल
मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में जल्द लागू होगी UCC