भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री श्री वी. सोमन्ना और श्री राज भूषण चौधरी से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय श्रम शक्ति भवन में सौजन्य भेंट कर प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर सकारात्मक चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री श्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
‘भाजपा को मां कहने वाले ही डुबो रहे पार्टी’—हार के बाद आशुतोष तिवारी का बड़ा हमला
पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी से त्विषा शर्मा केस में आया नया मोड़
48 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, दमोह कलेक्टर ने वेतन कटौती के दिए निर्देश