भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रो. विशाल राय एवं प्रो. आर. महालक्ष्मी को रसायन एवं जैविक विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2024 "विज्ञान युवा-शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार" से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में इन दोनों वैज्ञानिकों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। दोनों वैज्ञानिकों को मिले इस सम्मान से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश गौरवान्वित हुआ है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरूवार को एक समारोह में नई दिल्ली में प्रदेश के दोनों वैज्ञानिकों को सम्मानित किया।

More Stories
बाबा बागेश्वर निकालेंगे रथ यात्रा, 11 अक्टूबर से 5 जिलों में तय करेंगे 500 KM की दूरी
लेडी इंस्पेक्टर की हथौड़े से हत्या, वारदात के बाद दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम
दिवाली-छठ के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, MP से 10 राज्यों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी