भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व रेडियो दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि आज के आधुनिक संचार के युग में रेडियो हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में समाचारों का प्रस्तुतीकरण, फिल्मी गीतों सहित मनोरंजन के अन्य कार्यक्रम, आवश्यक सूचनाओं का प्रसार पहुंचाने में रेडियो महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि रेडियो के साथ हम सभी की अनमोल यादें जुड़ी हैं।

More Stories
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन