रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 12 जनवरी को जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है।
उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

More Stories
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल