रायपुर. एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की. मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री पाटिल काे बस्तर के ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय भेंट की.
इस दौरान केंद्रीय मंत्री पाटिल ने जल संचय जन भागीदारी अभियान, अप्रतिम कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में प्रथम स्थान पर है. इस अवसर केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से छत्तीसगढ़ में विभागीय उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी. प्रदेश में जल संसाधन विभाग की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा की गई. मंत्री कश्यप ने पाटिल को विभागीय कार्यों के अवलोकन व निरीक्षण के लिए छत्तीसगढ़ आने की बात कही.

More Stories
सूरजपुर में नाबालिग से अपराध का मामला सामने आया, आरोपी फरार; तलाश जारी
शिक्षक पर शिकायत के बाद जांच की मांग, मोबाइल इस्तेमाल से लेकर अनुचित व्यवहार तक के आरोप
रील बनाकर डराने का खेल खत्म, चापड़ लहराने वाले ‘गब्बर’ पर पुलिस की कार्रवाई