रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा हस्त निर्मित मोमबत्ती, कुकीज, चॉकलेट, बॉटल ऑफ आर्ट आदि सामग्री भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली शुभकामनाएं दी।
कावड़िया ने दिव्यांगजनों के हित से जुडे़ विषयों पर राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल डेका ने प्रदेश में दिव्यांजनों के लिए संचालित गतिविधियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

More Stories
बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, 17 और 18 जून को विरोध-प्रदर्शन
बाहरी डॉक्टरों की एंट्री पर चिकित्सा जगत में नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध
बस्तर में NEET री-एग्जाम को लेकर अलर्ट, पेपर पहुंचाने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां