रायपुर.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जिले के ग्राम झलियापुर में हो रहे सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा सुनने पंहुचे। साथ में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, विधायक पून्नूलाल मोहले मौजूद रहे। मुख्यंमत्री ने किसानों की अंतर की राशि बहुत जल्द एकमुश्त उनके खातों में डालने की बात कही है।
वहीं ग्रामीणों की मांग पर तीन किलोमीटर के रोड झलियापुर से छिरहा तक सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बजट पेश होने पर कहा कि छत्तीसगढ़ का पहला बजट प्रस्तुत हुआ है। जिसमें ऐतिहासिक और चहुमुंखी विकास का बजट बताया है। एक लाख सैंतालीस हजार करोड़ का यह बजट है। जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट पर ज्ञान (GYAN) पर बखान करते हुए कहा कि G से गरीब ,Y से यूथ, A से अन्नदाता किसान, N का मतलब नारी महिला वर्ग होता है। इस पूरे बजट में इनपर ही ध्यान रहा।

More Stories
मेडिकल छात्रों के लिए अपडेट, सिम्स की 150 एमबीबीएस सीटें भरीं, पीजी की 91 सीटों पर एडमिशन शुरू
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले पर कार्रवाई, पंडरिया के 22 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
बीमार जुड़वा बच्चों की देखभाल के लिए महिला प्रहरी को राहत, कोर्ट ने दी 80 दिन की अतिरिक्त छुट्टी