धमतरी.
जिले के कोकड़ी गांव में दो जुड़वा भाइयों की कुएं में लाश मिली है. दोनो कल दोपहर से गायब थे. जिसके बाद काफी देर तक खोजबीन की तो दोनों बच्चे कुएं में गिरे मिले. आशंका जताई जा रही है कि दोनों भाई खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं. घटना से गांव में शोक की लहर दौ़ड़ गई है.
मामला कुरूद थाना इलाके का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, कोकड़ी गांव में सोमवार को 6 साल के जुड़वा भाई होरीलाल और डोमन साहू दोपहर से गायब थे. आसपास ढूंढने पर खंडहर नुमा घर के पास कुएं में दोनों बच्चे गिरे मिले. देर रात रेस्क्यू कर गहरे कुएं से शवों को निकाल लिया गया. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे खेलते-खेलते कुएं में गिरे हैं.

More Stories
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित