भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली आत्मीयता, प्रेम, सौहार्द का पर्व है इसे सभी के साथ खुशी से मनाये। होली हमें सामाजिक सद्भाव और समरसता का संदेश देती है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कामना की है कि होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए।
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सबको प्राकृतिक रंगों से होली खेलना चाहिये। उन्होंने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी जीवन में नई ऊर्जा लाये।

More Stories
इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना: मध्य प्रदेश में बनी देश की सबसे लंबी जल सुरंग
निगम-मंडलों में जल्द होगी राजनीतिक नियुक्तियां, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक में मुहर
राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश जारी