रायपुर
शहर के आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस दौरान वार्षिक उत्सव की तैयारी कर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे हैं। एक बड़ा टल गया है। घटना में किसी को चोट नहीं आई है। वहीं प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया है। अंदर बाहर से चमाचम दिखाने की कोशिश रंग पेंट से भरपूर की गई है लेकिन गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग गया है। यहां बताना जरूरी होगा कि भाजपा पार्षदों ने विषय को लेकर पहले जांच की मांग की थी कि निर्माण सहीं नहीं है।
गौरतलब है कि हाल ही स्कूल का मरम्मत कराया गया था। लाखों रुपये खर्च कर स्कूल का कायाकल्प किया गया था। ऐसे में छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल के मरम्मत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद से स्कूल मरम्मत के नाम पर जारी राशि में अनियमितता सामने आ रही है।

More Stories
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
अम्बेडकर अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि, हृदय और फेफड़े की प्रमुख संरचनाओं से चिपकी कैंसर की जटिल गांठ को सफलतापूर्वक निकाला
प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता हैरू वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी