जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपनी और परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी प्रदेश के लोगों के पास घर-घर पहुंचेंगे। पहले चरण में मोबाइल ऐप से आवासों की सूची, सुविधाओं, संपत्तियों और अन्य आवश्यक आंकडे़ एकत्रित होंगे। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि ‘जनगणना‘ का अर्थ लोगों की गिनती भर नहीं है। ‘जनगणना‘ का अर्थ है- शिक्षा, रोजगार, लिंग अनुपात, और जातिगत आंकड़ो के आधार पर राष्ट्र का सामाजिक दस्तावेज तैयार करना। इसी से भारत में जन-जन के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और बेहतरीन नीतियों को लागू किया जा सकेगा।

More Stories
योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना की तीसरी उच्चाधिकार समिति की बैठक आयोजित
जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, चाय की थड़ी को बनाया था सैन्य जानकारी लीक करने का अड्डा