रायपुर
शुक्रवार को बजट सत्र के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनट की बैठक हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है और वर्ष 2024 के प्रारुप को संशोधित करने अनुमोदन किया गया।
मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला अधिनियम 2006 को संशोधित करने हेतु छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला (संशोधन विधेयक 2024) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत होने से राजिम मेले की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में जल प्रदूषण के निवारण तथा नियंत्रण और जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा जल (प्रदूषण का निवारण तथा नियंत्रण) संशोधन विधेयक 2023 के संबंध में विधानसभा में रेजोल्यूशन लाने का निर्णय लिया गया।

More Stories
मेडिकल छात्रों के लिए अपडेट, सिम्स की 150 एमबीबीएस सीटें भरीं, पीजी की 91 सीटों पर एडमिशन शुरू
छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले पर कार्रवाई, पंडरिया के 22 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश
बीमार जुड़वा बच्चों की देखभाल के लिए महिला प्रहरी को राहत, कोर्ट ने दी 80 दिन की अतिरिक्त छुट्टी