रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल यानि 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा. इससे पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सत्र की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा. यह छठवीं विधानसभा का पांचवा सत्र है, जिसमें 17 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के 3 मार्च को बजट पेश करेंगे. इस बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 प्रश्न लगाए गए हैं, जिसमें 1230 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न है.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजली
डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि. इसी दिन अभिभाषण के बाद सभी सदस्य निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने जाएंगे.
विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की है तैयारी
उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का IIM में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा. विधानसभा को पूर्णतः डिजिटलाइजेशन करने की तैयारी है. IIM के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है.
वहीं नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज भारत पाकिस्तान के मैच है. उसी अंदर में जवाब दूं तो भाजपा ने हैट्रिक लगाया है. ऐतिहासिक रिजल्ट रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में बेहतर काम किए हैं, मोदी की गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है. विपक्ष से आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें. विधानसभा के बाहर जितना सक्रिय रहे उससे ज़्यादा भीतर सक्रिय रहे तो बेहतर होगा.

More Stories
मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह ने रचा इतिहास, 383वीं रैंक के साथ बनेंगी IPS अधिकारी
भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- ‘नीतीश कुमार पुराने खिलाड़ी हैं’
रतनपुर को बड़ी सौगात, आधुनिक तकनीक आधारित डेमोंस्ट्रेशन हाउसिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी