मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने बताया कि वह क्यों बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला के लुक को एक बार फिर पर्दे पर जीवंत करना चाहती हैं। एफडीसीआई के साथ भागीदारी में लैक्मे फैशन वीक के मौके पर शहनाज ने आईएएनएस को बताया कि 'मुझे बीते जमाने की एक्ट्रेसेस बहुत पसंद हैं। वह बहुत आकर्षक थीं और उनकी सुंदरता बेहद नैसर्गिक थी। मधुबाला को दोबारा पर्दे पर जीवंत करना बेस्ट है।
शहनाज ने रियल लाइफ में फैशन को लेकर भी बात की। असल जिंदगी में आउटफिट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं घर पर बहुत कैजुअल रहती हूं। आप आमतौर पर मुझे शॉर्ट्स और मेरे भाई की टी-शर्ट में पाएंगे। मैं घर पर एक आम लड़की हूं। शहनाज ने कहा कि हर दिन एक नया एक्सपीरियंस है। मैं लाइफ में सब कुछ आजमाना और सब कुछ एक्सपीरियंस करना चाहती हूं। मैं ऐसी नहीं हूं कि मुझे कोई खास लुक चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं हॉट दिखना चाहती हूं और मैं एक्सपेरिमेंटल हूं। मुझे कुछ भी पहनाओ और मैं इसे बहुत अच्छे से कैरी करूंगीं।

More Stories
रणबीर की ‘रामायण’ के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सबसे महंगी टिकट की कीमत जानकर होंगे हैरान
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज, ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी अंडरवर्ल्ड की दुनिया
दलेर मेहंदी विवाद पर आमने-सामने आए अलग-अलग विचार, अनुपम खेर और सोना महापात्रा की राय चर्चा में