जालंधर कैंट में ब्लैकआउट के दौरान रेलवे स्टेशन के पास बंद पेट्रोल पंप पर खुले में पी रहे शराब पी रहे तीन युवकों को बाइक सवार पीसीआर की टीम ने घर जाने के लिए कहा, लेकिन युवकों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
हंगामे के दौरान युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए एएसआई के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और उस दौरान उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने एक आरोपित चौगिट्टी के रहने वाले बूटा राम को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपित सहित उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को ब्लैकआउट के दौरान पीसीआर टीम के कर्मी एएसआई करनैल सिंह टीम सहित गश्त के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पास से निकल रहे थे कि उसी दौरान तीन युवक बंद पेट्रोल पंप पर बाइक लगाकर शराब पी रहे थे, जिन्हें पीसीआर के कर्मी एएसआई करनैल सिंह ने घर जाने के लिए कह कर वहां से आगे चले गए।
वह गश्त के दौरान वापस फिर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो तीनों युवक फिर वहां पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। एएसआई करनैल सिंह ने तीनों को दोबारा वापस घर जाने के लिए कहा तो तीनों एएसआई करनैल सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया। उसी दौरान तीनों ने करनैल सिंह के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
हाथापाई के दौरान उन्होंने करनैल सिंह की वर्दी फाड़ दी। करनैल सिंह ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दो युवक भागने में कामयाब हो गए। एक युवक चौगिट्टी के रहने वाले बूटा राम को उन्होंने पकड़ थाना कैंट की पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआई गुरदीप चंद ने आरोपित सहित उसके दोनों साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

More Stories
ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था होगी मजबूत, 3000 सफाईकर्मियों की होगी भर्ती
TCS के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में युवाओं को मिलेंगे नए रोजगार के अवसर
पेट्रोल के पैसे मांगना पड़ा भारी, ₹898 के विवाद में सेल्समैन को मारी गोली