बस्तर.
बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिले के प्रत्येक बूथ में 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। जिसके लिये एक-एक मतदाता से संपर्क साधने और हर एक घर में दस्तक देने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया है। बुधवार की सुबह भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बस्तर जिले की तीनों विधानसभा जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की कोर कमेटी की लंबी बैठक ली और बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतने की रणनीति बनाते हुये कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की।
भाजपा संगठन के दोनों आला नेताओं ने तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक एक साथ लेते हुए चुनावी तैयारियों के एक एक बिंदु पर बात की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, आज और अभी से मिले 30 दिनों में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत कर पूरी ताकत झोंकनी है। जिन्हें जो दायित्व मिला है, वो उसे कर्मठता से पूरा करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर धरातल में काम हुआ है। प्रत्येक लाभार्थी, मतदाता से घर-घर जाकर कार्यकर्ता जीवंत संपर्क बनायें। प्रदेश में भी अब भाजपा की सरकार है। अपने बूथ को मजबूत करने पर काम करना है और हर बूथ से भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य साध महेनत करनी है। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पुन: स्थापित हुई है। बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतना है।

More Stories
नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की उम्मीद, शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त हुई नहर
छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन