जगदलपुर.
भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर में शुभ मुहूर्त पर अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्र जमा करने के पहले भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने माई दंतेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और वहाँ से नामांकन दाखिल करने सीधे जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुँचे और जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के समक्ष पर्चा जमा किया।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कश्यप के नामांकन में प्रस्तावक पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, सुभाऊ कश्यप हैं। नामांकन जमा करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बस्तर की जनता के आशीर्वाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप विजयी होंगे। जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत का परचम लहराकर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। पर्चा दाखिल कर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता का विश्वास व आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बस्तर की उत्तरोत्तर प्रगति व संस्कृति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प है। जनता जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश, दूल्हों ने चुना बैलगाड़ी का सफर