जगदलपुर
भारतीय जनता पार्टी पहली सितम्बर से आरंभ हो रहे सदस्यता अभियान के लिये जिले के सभी 11 मण्डलों के प्रभारी और मण्डल वार संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने की है। जिसमें योगेन्द्र पाण्डेय तोकापाल व करपावण्ड मण्डल के होंगे।
ऐसे ही रामाश्रय सिंह को नगरनार व जगदलपुर मण्डल, रजनीश पाणिग्रही नानगूर व दरभा, नरसिंह राव लोहण्डीगुड़ा व बास्तानार, व्हीएस राजपूत भानपुरी व बस्तर मण्डल एवं स्नेहलता बैस को बकावण्ड मण्डल का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है। भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने जिले के सभी मण्डल में संयोजक सहित चार सदस्यों की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत बस्तर मण्डल में संयोजक नरेंद्र जोशी व सदस्य गणेश बघेल, चमरू राम, चमेली साहू, मानसाय बघेल, नगरनार मण्डल में संयोजक रघु सेठियाव सदस्य महादेव बघेल, मोहन सेठिया, चमेली जिराम, फूल सिंह नायर, करपावण्ड मण्डल में संयोजक पुलकेश्वर पाण्डेय व सदस्य जेपी बैद्य, विषम ठाकुर, तरूण पाण्डेय, ललिता कश्यप, तोकापाल मण्डल में संयोजक सोमारूराम कश्यप व सदस्य परदेशी कश्यप, रैतुराम बघेल, शांति नाग, रामबती भण्डारी, बास्तानार मण्डल में संयोजक संतोष सिंह ठाकुर व सदस्य सुनील कुर्राम, कमल सिंह ठाकुर, प्रिया मुचाकी, सोहन पोशाक, नानगूर मण्डल में संयोजक नीलाम्बर सेठियाव सदस्य धरमु मण्डावी, कमल कुमारी सेठिया, लखमु बघेल, राजू पोयाम, बकावण्ड मण्डल में संयोजक पुरुषोत्तम जोशी व सदस्य दामोदर बघेल, धनमती बिसाई आदि बनाये गये हैं।

More Stories
बालोद में हाई अलर्ट: आदिवासी प्रदर्शन से पहले सीमाएं बंद, भारी पुलिस बल की तैनाती
मजाक बना मौत की वजह, 10वीं के छात्र ने दोस्त पर किया जानलेवा हमला
नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश