भिंड
गोरमी में ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला की उपस्थिति दो पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे, अगले ही दिन दोनों पार्षद पलट गए। पार्षदों ने बिना पूछे ही भाजपा में शामिल करने का आरोप लगाया। गोरमी नगर परिषद के वार्ड सात के पार्षद सुभाष यादव, वार्ड आठ के पार्षद विकास थापक जलविहार मेले के शुभारंभ पर भाजपा में शामिल हुए थे।
घोषणा से पहले भाजपा ने नहीं की बात
दोनों पार्षदों ने पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया कि बिना पूछे ही मंच से भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी गई, वे कांग्रेस में ही हैं। पार्षदों ने कहा कि वे मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इससे पहले किसी भी भाजपा नेता से कोई बात नहीं हुई। कार्यक्रम के बीच अचानक से नाम की घोषणा कर भाजपा में शामिल होने की बात कह दी गई।
छल पूर्वक शामिल करने का आरोप
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगत सिंह यादव व कांग्रेस नेता राहुल तोमर ने कहा कि मंच से यह भी बोला गया कि कांग्रेस के दो विकेट गिरे, जबकि भाजपा को अपने विकेट को संभालना चाहिए। छल पूर्वक कांग्रेस पार्षदों को भाजपा में शामिल करने का प्रयास किया गया। इससे भाजपा की ओछी मानसिकता दिखाई पड़ती है।

More Stories
स्कूल में जहरीले सांप का आतंक, छात्र अमजद खान को काटा, मचा हड़कंप
एक फोन कॉल और 3 लाख साफ! डॉक्टर नागपाल के नंबर पर कॉल करना पड़ा भारी
क्रेडिट कार्ड का बढ़ता कर्ज बना मुसीबत, डिलीवरी बॉय ने उठाया आत्मघाती कदम