बीजापुर.
जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने केतुलनार से एक दस हजार रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लाक के कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी एरिया डॉमिनेशन व पेट्रोलिंग पर केतुलनार की ओर निकली हुई थी।
इसी दरमियान केतुलनार के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य लिंगा कुंजाम पिता जोगा उम्र 32 निवासी गढ़मेरिपारा केतुलनार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, 28 नवंबर 2023 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दरभा कच्चे मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। साथ पकड़ा गया नक्सली 11 जनवरी 2022 को केतुलनार गढ़मेरिपारा के ग्रामीण की हत्या और चार फरवरी 2023 को मंगापेटा के पास गिट्टी परिवहन कर रही हाईवा वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था। पकड़े गए नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध थाना कुटरू में कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

More Stories
बच्चियों को समस्या बताने पैदल निकलना पड़ा तो भड़के CM साय, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, पर्यवेक्षक-सह पर्यवेक्षक तैनात
शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी उठाया खौफनाक कदम