भोपाल
भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को एक बार फिर हलचल थी। इस बार यह हलचल जबलपुर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की थी। जबलपुर से कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी एवं अजय यादव दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पूर्व सांसद डा. राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा न्यू ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डा. नरोत्तम मिश्रा, सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में नीलेश अवस्थी, अजय यादव और डा. राम लखन सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही करीब 600 कार्यकर्ता और समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। इस प्रकार मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से लेकर अब तक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं की संख्या 17 हजार के पार हो गई है।
एक दिन पहले अजय विश्नोई ने दी थी जानकारी
एक दिन पहले बुधवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने ट्वीट कर सूचना दी थी कि महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगने वाला है और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। अजय विश्नोई ने ट्वीट कर दावा किया था कि जबलपुर की पाटन विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी जल्द ही भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नीलेश अवस्थी भी बहुत जल्दी भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे की मदद करने भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि भाजपा पाटन से आगामी विधानसभा में उन्हें चुनाव लड़ाएगी। भाजपा ने जबलपुर से आशीष दुबे को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से नीलेश अवस्थी कांग्रेस प्रत्याशी थे जिन्हें भाजपा के अजय विश्नोई ने 30 हजार 255 वोटों से हरा दिया था।
नरोत्तम मिश्रा की टोली करा रही है ज्वाइनिंग
बीजेपी ने वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को न्यू जॉइनिंग टोली ()New Joining Toli) का प्रदेश प्रभारी बनाया है। जबकि सह प्रभारी संजय पाठक (Sanjay Pathak ) को बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी ज्वाइन करवा रहे हैं। 1 जनवरी से 19 मार्च तक 79 दिनों में ही एक पूर्व मंत्री, 9 पूर्व विधायक, सैंकड़ों नेताओं और 12000 कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम चुके थे। हर दिन 200 कांग्रेसी पार्टी छोड़ रहे हैं और ज़्यादातर नेता समर्थक और कार्यकर्ता बीजेपी में ही शामिल हो रहे हैं। यह सिलसिला गुरुवार 28 मार्च को भी जारी रहा। इस प्रकार अब तक इनकी संख्या 17 हजार के पार निकल चुकी है।
इन दिग्गज नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
1- सुरेश पचौरी (Suresh Pachouri)- पूर्व केन्द्रीय मंत्री
2- जगतप्रकाश अन्नू- जबलपुर महापौर
3- शंशाक शेखर सिंह- पूर्व महाविधिवक्ता व कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख
4- राकेश कटारे- विदिशा कांग्रेस जिलाध्यक्ष
5- रूदेश परस्ते- डिंडौरी जिला पंचायत अध्यक्ष
6- सुखराज सिंह- पूर्व एडीजी, पूर्व सूचना आयुक्त
7- गजेन्द्र सिंह राजूखेडी (Gajendra singh rajukhedi)- पूर्व सांसद
8- संजय शुक्ला- पूर्व विधायक
9- विशाल पटेल- पूर्व विधायक
10- अर्जुन पलिया- पूर्व विधायक
11- दिनेश अहिरवार- पूर्व विधायक टीकमगढ़
12- हर्षित गुरू- युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश महासचिव
13- श्रीमती रजनी बालपाण्डे- पार्ढूना कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष
14- श्रीमती अमिता बागरी- गुन्नौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी
15- श्रीमती ममता सिंह सेंगर- महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव
16- वीरेन्द्र सिंह राठौर- कांग्रेस के बडवानी जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक
17- ओपी द्विवेदी- सेवानिवृत्त एसडीओ
18- कमलापत आर्य (Kamlapat Arya)- पूर्व विधायक
19- श्रीमती मंजू कटारे- दमोह जिला पंचायत उपाध्यक्ष
20- नारायण सिंह मीणा- सेवानिवृत्त अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश
21- योगेन्द्र सिंह जौदान बंटी बना- शाजापुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष
22- श्रीमती सारिका उपाध्याय- एनसीपी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष
23-अजय सिंह यादव- पिछड़ा वर्ग वित एवं विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष
24- श्रीमती बाईसाहब यादव- पूर्व विधायक की पत्नी
25- सुश्री एकता ठाकुर- सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी
26- अजय सिंह यादव- कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रवक्ता
27- डॉ. वनिता श्रीवास्तव- वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई
28- वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला- पूर्व जिलाध्यक्ष डिंडौरी कांग्रेस
29- श्रीमती अर्चना सिंह – सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष
30- हटेसिंह पटेल- आंजना समाज के प्रदेश अध्यक्ष, युवक कांग्रेस उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष
31- सत्यपाल सिंह पटेल- गोटेगांव से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी
32- अलग-अलग जिलों के 1 दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष
33- साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
34- सैय्यद जाफर (Syed Jafer)- कमलनाथ के करीबी
35. यादवेंद्र सिंह- पूर्व विधायक
36. दीपक सक्सेना के बेटे- पूर्व मंत्री, पूर्व प्रोटेम स्पीकर और कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना के बेटे भाजपा में।
यह भी है बड़ी लिस्ट
– 4 जनवरी 2024 पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने सदस्यता ली
– 25 जनवरी 2024 को 12 सदस्य
– फरवरी में पन्ना जिले के शाहनगर मंडल के 21 जनपद सदस्यों ने भाजपा ज्वॉइन की।
– फरवरी में ही 4 कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हुए।
– टीकमगढ़ के 2 कांग्रेसी बीजेपी से जुड़े।
– जबलपुर के डिंडौरी से 25 सदस्य बीजेपी में पहुंच गए।
– भोपाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने भाजपा ज्वॉइन की।
– विदिशा, टिकमगढ़ से 18 सदस्यों ने बीजेपी की सदस्यता ली।
-12 फरवरी को उज्जैन से 8 और विदिशा से 11 नेता बीजेपी में शामिल हो गए।
– गंजबासौदा, सीधी से 14 फरवरी को 4 सदस्य बीजेपी में शामिल हुए।
– गंजबासौदा, इंदौर से 3 ने भाजपा ज्वॉइन की।
– नर्मदापुरम से 1500 से ज्यादा नेता कार्यकर्ता बीजेपी से जुड़े।
– बड़वानी-छिंदवाड़ा से 100 से ज्यादा कांग्रेस नेता और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए।
-15 फरवरी को एक बार फिर नर्मदापुरम से 5 लोगों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामा।
– 20 फरवरी को दमोह में 2 दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए।
– भोपाल में कई अधिवक्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।
– 21 फरवरी को सिंगरौली में कांग्रेस नेता और नेत्री बीजेपी में शामिल हुए।
– 27 फरवरी को शाजापुर से 2500 से ज्यादा कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और अन्य पाला बदल बीजेपी के साथ हो गए।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन