मुंबई
फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग के तुरंत बाद ही भाग्यश्री ने हिमालय दसानी से शादी कर ली थी। शादी के बाद जब वो इस फिल्म के पोस्टर शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं। मगर, उन्होंने ये बात सभी से छुपा कर रखी थी। सलमान को भी यह बात नहीं पता थी। इस कारण सलमान उनसे कहते थे- शादी के तुम मोटी हो गई है।
इस बात का खुलासा भाग्यश्री ने हालिया इंटरव्यू में किया है। रश्मी उचिल के साथ बातचीत में भाग्यश्री ने सलमान के साथ मैंने प्यार किया के पोस्टर की शूटिंग के बारे में बात की। उन्होंने बताया- जब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य ने मैंने प्यार किया के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। ये बात कोई नहीं जानता था। महज 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। भाग्यश्री हिमालय से तब पहली बार मिली थीं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उनके पेरेंट्स ने विरोध किया था, लेकिन वे नहीं मानीं। भाग्यश्री ने सलमान खान और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी। कई लोगों की राय थी कि करियर के शुरूआती दौर में शादी करना उनके लिए सही नहीं होगा। इसके बावजूद वो अपने फैसले पर टिकी रहीं।
भाग्यश्री ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि शादी के बाद उन्होंने बेटी अवंतिका को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के बाद उन्होंने कुछ तेलुगु और कन्नड़ की फिल्मों में काम किया था। साउथ में काम करने की खास वजह यह थी कि वहां पर काम का एक फिक्स टाइम होता था। इस दौरान उनकी बेटी भी उनके साथ सेट पर रहती थीं, पर वो भाग्यश्री को बिल्कुल तंग नहीं रहती थीं। 1989 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए उन्हें 1 लाख रुपए फीस मिली थी जबकि सलमान खान को सिर्फ 30 हजार रुपए दिए गए थे। भाग्यश्री कुछ वक्त पहले पति के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आई थीं। वो सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में कैमियो में भी दिखी थीं।

More Stories
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि